फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद आप भी ले सकते हैं अलग-अलग किस्त में इतने पैसे, और भी हैं फायदे

Fri, 04 Feb 2022 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
भारत देश में अब भी कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन लोगों को मदद की जरूरत होती है। ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक इन लोगों की मदद करती हैं। कभी किसी योजना की मदद से तो कभी सीधे इनके बैंक खाते में मदद भेजकर। हमारे देश में जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चलती हैं, जिनमें सस्ता राशन, आर्थिक रूप से मदद, बीमा योजना, हेल्थ कवर आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड, जिसमें लोगों को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। फिलहाल इस कार्ड को बनवाने वाले लोगों के बैंक खाते में एक हजार रूपये की किस्त आई है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप भी इस कार्ड को बनवा सकते हैं। इससे आपके खाते में भी पैसे आ सकते हैं। इसके लिए बस आपको जानना है कि क्या आप इसे बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ई-श्रम कार्ड के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : iStock
इन फायदों का ले सकते हैं लाभ:-
  • कई किस्तों में एक हजार या सरकार द्वारा निर्धारित लाभ
  • 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर
विज्ञापन

3 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : Pixabay
  • मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद
  • भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

4 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : iStock
  • केंद्र और राज्य सरकारी की योजनाओं का सीधा लाभ
  • मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन और आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ (श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत)
विज्ञापन

5 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
  • भविष्य में पेंशन जैसी सुविधा
  • भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
ये लोग बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड
  • आप इस कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए।
  • अगर आप सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं लेते हैं, तो भी आप ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • वहीं, अगर आप आयकर जमा नहीं करते हैं, तो भी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
बनवाने के लिए चाहिए ये दस्तावेज
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड चाहिए होता है।
  • फिर आपको एक मोबाइल नंबर चाहिए होता है, ताकि इस योजना से जुड़ी जानकारी आपके मोबाइल में आ सके।
विज्ञापन

8 of 8
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : iStock
  • आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी चाहिए।
  • वहीं, आपको अपनी एक फोटो भी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें