देश के किसानों के हित के लिए आत्मनिर्भर राहत पैकेज के साथ ही सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की भी शुरुआत की थी। जिसके तहत देश कई सारे गरीब और छोटे किसान परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इस योजना में देश के करीब 2.5 करोड़ किसानों को कम ब्याज पर आर्थिक लोन देने का प्रावधान है। इसके लिए जरूरी है कि किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हो। जो वो बहुत ही आसानी से बनवा सकते हैं। ये किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने का एक साधन है। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक फोटो की जरूरत होगी, जो किसान क्रेडिट कार्ड के फॉर्म को भरते समय उसमें लगाई जाएगी। इसके बाद आपका किसान क्रेडिट कार्ड बन जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लेने के बाद आपको कई सारे लाभ भी मिलते हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं...