मार्च वित्त वर्ष 2021-22 का आखिरी महीना है। ऐसे में आपको इस महीने में कुछ जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं करा रखा है, तो इस काम को जल्दी से करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा आपको इस महीने बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट से जुड़े दूसरे कामों को भी जरूर कर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन कामों के बारे में, जिन्हें आपको जल्द से जल्द इस महीने निपटा लेना चाहिए।
आधार पैन कार्ड लिंक
अगर आपने अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करा रखा है, तो इस काम को जल्द से जल्द कर लें। पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते, तो इस स्थिति में आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा।