Social Media Influencer Tax Rules India: आजकल इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स से कमाई करना एक बड़ा करियर बन चुका है। लेकिन अक्सर डिजिटल क्रिएटर्स और दर्शकों के मन में यह भ्रम रहता है कि सोशल मीडिया की कमाई पर टैक्स नहीं लगता। इनकम टैक्स विभाग के अनुसार, अगर आप ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग या व्यूज से पैसे कमाते हैं, तो इस पर नियमानुसार टैक्स चुकाना अनिवार्य है।
इसके अलावा, ब्रांड्स से मिलने वाले महंगे फ्री प्रोडक्ट्स, कार या स्पॉन्सर्ड ट्रिप्स पर भी टैक्स की देना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी कुछ जरुरी बातें समझते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।