Car Stolen From Paid Parking Liability: स्मार्ट शहरों और शॉपिंग मॉल्स की पेड पार्किंग में अपनी महंगी गाड़ी खड़ी करके अक्सर लोग बेफिक्र हो जाते हैं। लेकिन अगर सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद वहां से आपकी कार चोरी हो जाए, तो इसकी भरपाई के लिए कौन जिम्मेदार होगा? कानूनी रूप से पेड पार्किंग से वाहन चोरी होने पर मुख्य जवाबदेही पार्किंग संचालक या ठेकेदार की होती है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के मुताबिक, केवल पैसे वसूलने और बोर्ड लगा देने से संचालक अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। आइए समझते हैं कि इस स्थिति में कानून क्या कहता है।