फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: इस दिवाली घर जाने के लिए बुक कर रहे हैं कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, तो पहले जरूर कर लें ये काम

Wed, 11 Oct 2023 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2023: कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
Confirm Tatkal Train Ticket Booking Process: अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो कई रूट ऐसे हैं जिनके लिए आपको कई महीनों पहले से टिकट बुक करवानी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन जगहों पर ज्यादा यात्री सफर करते हैं। जैसे:- अब दिवाली पर घर जाने के लिए लोगों ने पहले से ट्रेन टिकट बुक करवा ली होती है या कई लोग अब भी करवा रहे हैं। पर अगर आपका ट्रेन टिकट बुक नहीं हो पाया है, तो आपके पास एक विकल्प और होता है और वो है तत्काल ट्रेन टिकट। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली घर जाने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने जा रहे हैं, तो इससे पहले एक छोटा सा काम कर लें। इससे हो सकता है कि आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल जाए। तो चलिए जानते हैं ये ट्रिक क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2023: कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कैसे करें? - फोटो : istock
तत्काल टिकट बुक करने से पहले कर सकते हैं ये काम:-

स्टेप 1
  • आप यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी क्लास और 11 बजे नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाना है और यहां जाकर लॉगिन करना है
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2023: कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कैसे करें? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाकर आपको 'माय अकाउंट' में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर जाना है
  • यहां पर आपको 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करके पैसेंजर की सभी जानकारी भरनी है
  • ऐसा करके आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय ये जानकारी दोबारा नहीं भरनी होगी और इससे आपका समय बचेगा, जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है

4 of 5
Diwali 2023: कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कैसे करें? - फोटो : istock
अब ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1
  • 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' को अपडेट करने के बाद आपको यात्रा के लिए स्टेशन और फिर तारीख चुननी है
  • अब नीचे दिए गए विकल्प में से तत्काल पर क्लिक करें और सर्च पर क्लिक करें
  • अब पहले उस ट्रेन को चुनें जिसमें आपको यात्रा करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2023: कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कैसे करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर वो क्लास चुनें, जिसमें आपको यात्रा करनी है, जैसे- स्लीपर या एसी आदि
  • इसके बाद 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे हुए उन नामों पर क्लिक करें, जिनकी टिकट बुक करनी है
  • फिर पेमेंट कर दें और आपका कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें