Diwali Gold Buying Tips In Hindi: खुशियों और दीपों का पर्व है दिवाली और लोग इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। घरों से कई दिनों पहले से सफाई होती है, घरों में रंग-रोगन किया जाता है और उन्हें साफ-सुथरा किया जाता है। इसके बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों आदि में लाइटिंग करते हैं या यूं कहें कि घरों को रौशनी में नहला देते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
यही नहीं, दिवाली के मौके पर लोग सोना या गोल्ड से बनी ज्वेलरी आदि भी खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली सोना खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपको नकली सोना तक मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...