फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और क्या मिलते हैं लाभ? हर एक चीज यहां जानें

Wed, 08 Oct 2025 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Detail In Hindi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें भारत सरकार चलाती है। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और समय-समय पर कई अन्य लाभार्थी भी जुड़ते रहते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

इस योजना का उद्धेश्य लोगों को आर्थिक लाभ देना और उनको उनके काम में बेहतर बनाना भी है। सितंबर 2023 में इस योजना की शुरुआत देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही जानेंगे कि इस योजना के तहत किस तरह के और क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको बतौर लाभार्थी कुछ दिनों तक एडवांस स्कील्स सिखाया जाता है। ये ट्रेनिंग लाभार्थियों को उनके काम को लेकर दी जाती है ताकि, वे इसमें और बेहतर हो सके। साथ ही ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है। इसके अलावा लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है, जो सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है। पहले 18 महीनों के लिए आपको 1 लाख रुपये का लोन काम शुरू करने के लिए दिया जाता है। इसके बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है जो 30 महीने के लिए दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, अगर आप मालाकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, पत्थर तराशने वाले, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं। ये 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं?
  • इस योजना से जुड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां से आप अपनी पात्रता चेक करवाकर योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। यहां पर लॉगिन वाले सेक्शन में जाएं और प्रोसेस फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें