फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: छतों पर लगाते वक्त लड़ियां आपस में उलझ जाती हैं? तो इन आसान हैक्स से पाएं छुटकारा

Mon, 20 Oct 2025 12:08 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप लड़ियों को सुलझाने की झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। इससे लड़ियों को घंटों तक सुलझाने में समय जाया नहीं होगा
विज्ञापन
1 of 1
उलझी हुई लड़ियों को कैसे सुलझाएं - फोटो : AdobeStock
How to fix tangled decorative lights: 20 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं ऐसे में कई लोग अपने घर को सजाने के लिए लड़ियां खरीद रहे हैं। छतों, बालकनियों और दरवाजों पर इन लाइट्स की सजाटव से न सिर्फ घर रोशन होता है बल्कि इससे त्योहार का उल्लास भी काफी बढ़ जाता है। हालांकि, दिवाली से कुछ दिन पहले जब हम अपनी छतों या बालकनियों पर इन लड़ियों को लगा रहे होते हैं उस दौरान इनका उलझ जाना हमें काफी परेशान करता है।

इनको सुलझाने में ही काफी समय लग जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप लड़ियों को सुलझाने के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। इससे लड़ियों को घंटों तक सुलझाने में समय जाया नहीं होगा। 

लड़ी लगाते समय आपको उसे छोटे छोटे हिस्सों में किसी चीज की मदद लेकर सिक्योर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से वह आपस में उलझेंगी नहीं। इसमें आप केबल टाई या जिप टाई को उपयोग में ला सकते हैं। केबल टाई का उपयोग करके लड़ियों को डिजाइनर ढंग से भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा आप टेप की मदद भी ले सकते हैं। टेप की मदद से भी लड़ियां लगाते समय वह आपस में नहीं उलझेंगी।

Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे

अगर लड़ियां पहले से काफी उलझी हुई हैं तो पहले तसल्ली से बैठ जाएं और धीरे धीरे एक एक तार को अलग करें और सुलझाएं। इस दौरान ज्यादा जोर न लगाएं इससे तार के टूटने का खतरा रहता है। लड़ी सुलझाते समय आप किसी डंडे या अन्य चीज का इस्तेमाल लड़ियों को लपेटने के लिए कर सकते हैं।

Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान

इन दिनों बाजार में कई टैंगल फ्री लाइट्स मिलती हैं। इन लाइट्स के तार आपस में उलझते नहीं हैं। अगर आप दिवाली पर लड़ियां खरीदने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि टैंगल फ्री लाइट्स खरीदें। लड़ी उलझने वाली समस्या का यह वन टाइम सॉल्यूशन है। 

Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?

दिवाली खत्म होने के बाद जब आप लड़ी उतारकर रखें तो उसे अच्छे से और व्यवस्थित ढंग से लपेट कर रखें। इससे अगली बार जब आप उसका उपयोग करेंगे तो उसे सुलझाना नहीं पड़ेगा। 

Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें