फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली पर पटाखा बेचने और फोड़ने पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई, जानें डिटेल्स

Mon, 24 Oct 2022 09:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
Diwali 2022: दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई करने की शुरुआत कर दी है। दिवाली के अवसर पर अक्सर लोग पटाखे फोड़ते हैं। पटाखों को फोड़ना काफी खतरनाक है। ऐसा करने पर आपके जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़े जाने के कारण वायु प्रदूषण भी काफी बढ़ता है। इससे पूरा वातावरण दूषित होता है। दिवाली के अवसर पर बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़ने के कारण अगले दिन वातावरण में काफी धुंध हो जाती है। इस कारण अस्थमा और श्वास संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा बढ़े हुए प्रदूषण से कई और तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हमको परेशान करने लगती हैं। दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने के कारण बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कई राज्य सरकारें पटाखों की बिक्री और उनको जलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कई ठोस कदम उठा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
कई राज्यों ने पटाखों को जलाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं कुछ राज्यों ने ग्रीन पटाखों को जलाने के लिए अनुमति दी है। हालांकि, इसके लिए समय सीमा तय की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
ऐसे में अगर आप भी पटाखे को बेच रहे हैं या उनको फोड़ रहे हैं। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है। इस कारण आपको दिवाली पर पटाखे फोड़ने और उन्हें बेचने से बचना चाहिए।

4 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
आप दिवाली के अवसर पर ग्रीन पटाखों को फोड़ सकते हैं। इन्हें फोड़ने पर वातावरण में प्रदूषण नहीं होगा। दिल्ली में सर्दियों के सीजन में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
ऐसे में इसको कम करने को लेकर सरकार काफी सख्त दिख रही है। दिल्ली सरकार ने पटाखा फोड़ने पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। सर्दियों के सीजन में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार कई और ठोस कदम भी उठा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें