फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर नकली पनीर से बचकर: सेवन करने से हो सकते हैं बीमार, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारी सीजन आते ही मिलावट करने वाले लोग चंद पैसों के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप पनीर खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं? - फोटो : Amar Ujala
Diwali Beware From Fake Paneer: हर तरफ दिवाली की रौनक है क्योंकि बस कुछ ही दिनों में ये पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों से लेकर गली-चौराहों तक हर तरफ जगमगाती रौशनी करते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। यही नहीं, इस दिन लोग कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं। जैसे, पनीर की सब्जी या पनीर के पकौड़े आदि। पर आपको इस दिवाली ऐसे पनीर के सेवन से बचना है जो नकली हो क्योंकि मार्केट में नकली पनीर भी बिक रहा है। ऐसे में अगर आप भी बाजार से पनीर खरीद रहे हैं तो आप कुछ तरीकों से असली-नकली पनीर का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं? - फोटो : Adobe Stock
पनीर असली है या नकली, ऐसे करें पता:-

पहला तरीका
  • अगर आप भी इस दिवाली पनीर खरीद रहे हैं तो आप जांच लें कि ये असली है या नकली। आपको करना ये है कि पनीर को हाथों से मसल लेना है। अगर पनीर टूटकर गिर रहा है तो ऐसा पनीर नकली हो सकता है। इसलिए ऐसे पनीर को खरीदने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं? - फोटो : Freepik
दूसरा तरीका
  • असली-नकली पनीर में अंतर करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर नकली पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी तबीयत तक खराब हो सकती है। इसलिए आप पनीर की पहचान उसे सूंघकर भी कर सकते हैं। अगर इस दौरान पनीर से दूध की जगह कुछ और खूशबू आती है तो ये पनीर नकली हो सकता है।

4 of 5
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • आजकल मिलावट खोर पनीर में स्टार्च मिला देते हैं। इसलिए पनीर मिलावट वाला तो नहीं है, इसका पता लगाने के लिए आप पहले पनीर के कुछ टुकड़े ले लें और इन पर कुछ आयोडीन सॉल्यूशन की बूंदें डाल सकते हैं। ऐसे में अगर पनीर में स्टार्च की मिलावट होगी तो ये काला या फिर नीला हो जाएगा। जबकि, असली पनीर का रंग नहीं बदलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं? - फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
  • नकली पनीर का पता करने के लिए पहले आपको पनीर को उबालने के लिए रख देना है। इसके बाद पनीर को अलग निकाल लें ताकि ये ठंडा हो जाए। फिर इस ठंडे पनीर के ऊपर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डाल लें और इसे 10 मिनट छोड़ दें। फिर अगर पनीर हल्के लाल रंग का हो गया है तो ये पनीर डिटर्जेंट से तैयार किया हुआ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें