फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Lighting Tips: दिवाली के लिए घर में लाइटिंग करने वाले न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है हादसा

Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के लिए लोग अपने घरों को लाइटिंग से सजाते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों की लाइट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली के लिए लाइटिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : Amar Ujala
Diwali Lighting Tips in Hindi: हर वर्ष दिवाली का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग की गणना के मुताबिक, दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन की अपनी अलग मान्यता है और लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस दिन नए कपड़े पहने जाते हैं और लोग आपस में मिठाई भी बांटते हैं। साथ ही इस दिन हर तरफ लाइटिंग की जाती है। दफ्तरों से लेकर घरों तक में लाइटिंग करके हर तरफ रोशनी की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली अपने घर में लाइटिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आपकी एक गलती से कोई हादसा तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं दिवाली के लिए लाइटिंग करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली के लिए लाइटिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : Adobe Stock
लाइटिंग करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

पहली बात
  • अगर आप दिवाली के लिए लाइट लगा रहे हैं तो इस दौरान अपने पांव में जूते या चप्पल जरूर पहनें। कई लोग बिना चप्पल-जूते पहने ही लाइट लगाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में करंट लगने की संभावना होती है जिससे कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली के लिए लाइटिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
  • लाइटिंग करते समय ध्यान रखें कि जलती झालर को गीले हाथों से न छुएं, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको करंट लग सकता है। इसके अलावा जब आप लाइटिंग कर चुके हैं या कर रहे हैं तो उस दौरान आपको बच्चों को इनसे दूर रखना चाहिए।

4 of 5
दिवाली के लिए लाइटिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : Adobe Stock
तीसरी बात
  • जब हम दिवाली की लाइटिंग करते हैं तो झालर में कोई न कोई तार कटी होती है या काम करने के दौरान खींच जाती है। ऐसे में आपको इन कटी तार का ध्यान रखना चाहिए और इन पर टेप जरूर लगाएं क्योंकि अगर ये ऐसी ही कटी हुई रहती हैं तो इससे किसी को भी करंट लग सकता है। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली के लिए लाइटिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : Adobe Stock
चौथी बात
  • आप दिवाली की लाइट लगा रहे हैं तो इस दौरान लाइट को ऑन करके बिलकुल काम न करें। कई लोग चलती लाइन में लाइट चेक करते हैं। ऐसी गलती बिलकुल न करें, पहले लाइट को चेक कर लें और लाइटिंग हो जाने के बाद ही स्विच ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें