Diwali 2025 Investment Plan: दिवाली का त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है। अगर आपके परिवार में छोटी बिटिया है और उसकी शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर आप चिंतित हैं, तो दिवाली के शुभ अवसर पर सरकार की एक शानदार योजना में अभी से निवश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में छोटा छोटा निवेश करके आप भविष्य में अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर सकेंगे। इससे बिटिया की शादी और पढ़ाई लिखाई से जुड़ी आर्थिक टेंशन कम होगी।
सरकार की इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित तौर पर निवेश करने से निश्चित अवधि के बाद अच्छा खासा रिटर्न मिलता है। यह बिटिया की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगा। देश में कई लोग अपनी बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रहे हैं।