फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: क्या आप भी जा रहे हैं दिवाली की खरीदारी करने बाजार? तो भूलकर न करें ये गलतियां

Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2024: दिवाली पर शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Diwali 2024 Shopping Tips: साल में जितने भी त्योहार मनाए जाते हैं उनमें से एक दिवाली भी है जिसे लोग काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। दिवाली के लिए घरों की सफाई की जाती है घरों में पेंट करवाया जाता है और घर को लाइट की रौशनी से सजाया जाता है। वहीं, दिवाली वाले दिन लोग दीये जलाते हैं और चारों तरफ रौशनी करते हैं। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व भी है। यही नहीं, दिवाली के लिए लोग खरीदारी भी करते हैं। घर सजाने का सामान, पूजा के लिए सामान से लेकर लोग अपने और अपनों के लिए नए कपड़े भी खरीदते हैं आदि। ऐसे में अगर आप भी बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2024: दिवाली पर शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
बाजार जा रहे हैं, तो इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1
  • दिवाली की खरीदारी के लिए आप बाजार जा रहे हैं तो कोशिश करें कि बच्चों को साथ में लेकर न जाएं और वो भी तब जब आपके बच्चे छोटे हों। दिवाली की वजह से बाजार में काफी भीड़ होती है ऐसे में बच्चों के गुम होने का डर बना रहता है। इसलिए उन्हें किसी बड़े के पास घर पर ही छोड़कर आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2024: दिवाली पर शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • आप बाजार जा रहे हैं तो अपनी जेब का खास ख्याल रखें क्योंकि जेब कतरे आपकी जेब काट सकते हैं। त्योहारी सीजन में काफी लोग बाजार कैश लेकर जाते हैं, ताकि वे खरीदारी कर सके। लेकिन जेब काटने वाले लोग भीड़ का फायदा उठाकर आपकी जेब काट सकते हैं। साथ ही अपने मोबाइल फोन का भी ध्यान रखें। इसलिए सावधान रहें।

4 of 5
Diwali 2024: दिवाली पर शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • नकली सामान से बचकर रहें क्योंकि दिवाली की आड़ में कई दुकानदार मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली सामान जैसे, खासतौर पर मिठाइयां नकली बेचते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य तक खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही मिठाई या अन्य सामान खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2024: दिवाली पर शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik
नंबर 4
  • आमतौर पर देखने में आता है कि लोग दिवाली के पहले छोटी दिवाली पर ही खरीदारी करने जाते हैं। ऐसे में बाजारों में काफी भीड़ होती है। इसलिए अगर आप चाहें तो कुछ सामान पहले भी खरीद सकते हैं, ताकि आप भीड़ से बच सकें। बस मिठाई जैसी चीज आप दिवाली वाले दिन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें