Diwali Fraud Alert: दिवाली का जो पर्व होता है उसकी हिंदू धर्म में एक खास मान्यता है। इस दिन भगवान गणेश से लेकर मां लक्ष्मी तक की पूजा होती है। पूजा के बाद लोग प्रसाद वितरण करते हैं और अपनों को मिठाई भी देते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को रौशनी से सजाते हैं, एक तरफ दीये जलाए जाते हैं तो दूसरी तरफ लोग घरों में लाइटिंग भी लगाते हैं। यही नहीं इस दिन लोग पटाखे भी फोड़ते हैं, लेकिन आपको इस दिवाली ध्यान रखना है कि आपकी इन खुशियों में कहीं जालसाज सेंध न लगा दें। जी हां, क्योंकि दिवाली की आड़ में जालसाज लोगों को ठगने के कई नए-नए तरीके निकालते हैं और फिर आपकी एक छोटी सी गलती से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...