फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, यहां जानें तरीका

Wed, 30 Oct 2024 07:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और अब तो 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ दिया जा रहा है। इन योजनाओं में कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इस आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। वहीं, इन सबके बीच अब सरकार 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के भी आयुष्मान कार्ड बना रही है। ऐसे में अगर आप भी 70 साल से ज्यादा हैं या आपके घर में कोई इस कैटेगरी में हैं तो आप उसका आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
पहले ये जान लें
  • अब तक जो लोग गरीब होते थे या असंगठित क्षेत्र में काम करते थे आदि, ऐसे ही लोगों को इस योजना के लिए पात्र माना जाता था, लेकिन अब 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। फिर चाहे आप गरीब हैं या आप अमीर हैं इसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आपकी भी उम्र 70 साल से ज्यादा है और आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'PMJAY for 70+' वाला सेक्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद इस सेक्शन में आपको पहले वाले 'Enrol for PMJAY for 70+' विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • फिर आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी
  • अब आधार को वेरिफाई करवाने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको यहां पर अपने दस्तावेज जैसे, मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • फिर आपको अपने आवेदन को सबमिट कर देना है
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन स्वीकार करने का इंतजार करना होगा और जैसे ही ये स्वीकार हो जाता है आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें