फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023 Car Buying Tips: दिवाली के मौके पर शोरूम से अच्छी कार खरीदने के लिए जरूर पता होनी चाहिए ये बातें

Fri, 10 Nov 2023 12:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2023 Car Buying Tips - फोटो : Istock
Diwali 2023 Car Buying Tips: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल दिवाली के मौके पर देशभर में गाड़ियों की बंपर सेल होती है। इस दौरान कार, बाइक या कोई दूसरे वाहन और चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप धनतेरस या दिवाली के मौके पर नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। शोरूम से नई कार खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप नई कार खरीदने जा रहे हैं और इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपके साथ धोखा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। एक ग्राहक होने के नाते कार खरीदते समय आपको कुछ बुनियादी बातों के बारे में पता होना जरूरी है, ताकि आप शोरूम से एक बेहतर और अच्छी डील को खरीद सकें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2023 Car Buying Tips - फोटो : i stock

बजट

कार खरीदने से पहले आपको सबसे पहले अपना बजट चेक करना चाहिए। बजट तय करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। इसमें आपको डाउन पेमेंट कितनी करनी है और लोन कितना लेना है यब सब तय करना होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2023 Car Buying Tips - फोटो : Istock

कंपेरिजन

बजट तय करने के बाद आपको यह देखना होता है कि आपके बजट के अंदर कौन-कौन सी कार बाजार में मिल रही है? और उन कारों में आपको सबसे अच्छे और बेहतरीन फीचर्स किसमें मिल रहे हैं। यहां आपको अपने बजट सेगमेंट में मिलने वाली कारों में कंपेरिजन करना है। 

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें पहचान

4 of 5
Diwali 2023 Car Buying Tips - फोटो : Istock

पसंद के वेरिएंट का चयन करें

इसके बाद जब आप शोरूम में कार को खरीदने जाएं। वहां आपको अपनी पसंद का वेरिएंट चुनना है। धनतेरस और दिवाली के मौके पर सीमित वेरिएंट शोरूम में होते हैं। ऐसे में आपको शोरूम में जाकर अपनी मनपसंद का वेरिएंट चुनना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2023 Car Buying Tips - फोटो : Istock

टेस्ट ड्राइव लें

कार खरीदने से पहले उसकी उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लेनी चाहिए। टेस्ट ड्राइव लेने के बाद आपको इस बारे में पता चल जाता है कि कार की परफॉर्मेंस कैसी है? इसके बाद आपको कार खरीदते समय डीलर से उसकी कीमत को कम कराना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें