फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीद रहे हैं ऑनलाइन गोल्ड तो बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकती है ठगी

Fri, 10 Nov 2023 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीदने वाले इन गलतियों को करने से बचें। - फोटो : Amar Ujala
Dhanteras Online Gold Buying Tips: देश में हर साल कई ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं, जिनकी अपनी अलग बात होती है। इन्हीं में से एक है धनतेरस का पर्व। इस बार ये त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन की मान्यता के अनुसार, लोग बर्तन खरीदते हैं जिसे बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सोना खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसलिए लोग बाजार से इसकी खरीदारी भी करते हैं। पर अब चीजें ऑनलाइन होने से लोग सोने को भी ऑनलाइन ही खरीद लेते हैं। दरअसल, कई एप और वेबसाइट के जरिए आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन आपको इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपका नुकसान करवा सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीदने वाले इन गलतियों को करने से बचें। - फोटो : istock
ऑनलाइन गोल्ड खरीदने वाले इन बातों का ध्यान रखें:-

फेक एप से बचकर
  • वैसे तो लोग बाजार से ही सोना खरीदते हैं, लेकिन अब कई ऐप ऐसी हैं जहां से आप बिना कहीं जाए डिजिटली गोल्ड खरीद सकते हैं। वहीं, इस गोल्ड को आप यहीं से बेच भी सकते हैं। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन सोना खरीद रहे हैं, तो आपको फेक एप से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीदने वाले इन गलतियों को करने से बचें। - फोटो : istock
  • दरअसल, कई ऐसी एप हैं जो फेक हैं यानी इनसे सोना खरीदने का मतलब है ठगी होना। ये फेक होते हैं और लालच देकर आपको अपनी एप को इंस्टॉल करवा लेते हैं। इसलिए किसी भी एप की जगह हमेशा विश्वसनीय एप से ही सोना खरीदें।

4 of 5
धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीदने वाले इन गलतियों को करने से बचें। - फोटो : istock
कैशबैक और ऑफर्स की जांच जरूरी
  • ऑनलाइन सोना खरीदने से पहले ध्यान रखें कि कई एप या वेबसाइट आपको कई लुभावने ऑफर्स दे सकती हैं या कैशबैक। ऐसे में आपको इन पर विश्वास करने से बचना है, क्योंकि अगर आप यहां क्लिक करते हैं तो आपका डाटा लीक हो सकता है और आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीदने वाले इन गलतियों को करने से बचें। - फोटो : istock
कीमत देख लें
  • डिजिटली सोने के कई फायदे हैं, लेकिन आपको इसे खरीदते समय चेक कर लेना चाहिए कि नया सोना कितने का मिल रहा है और जब आप इसे डिजिटली बेचेंगे, तो आपको इसकी कितनी कीमत मिलेगी। अगर आपको ज्यादा नुकसान नजर आए, तो आप इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें