Digilocker Screenshot Traffic Fine: हममे से अधिकतर लोग ये जानते हैं कि सड़क पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान अब फिजिकल दस्तावेज साथ रखने की बाध्यता खत्म हो चुकी है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और सूचना एवं परिवहन मंत्रालय के नियमानुसार डिजिलॉकर या एमपरिवहन एप में उपलब्ध डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी पूरी तरह वैध हैं।
इसके बावजूद कई बार ट्रैफिक पुलिस यात्रियों के डिजिटल कागजात को खारिज कर देती है और चालान काट देती है। वास्तव में, डिजिलॉकर में दस्तावेज रखने मात्र से काम नहीं चलता, बल्कि उन्हें पेश करने का तरीका और उनकी वैधता सही होना अनिवार्य है। आइए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से आपके डिजिटल कागजात अमान्य माने जा सकते हैं।