फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया एयर प्यूरीफायर खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? जरूर चेक करें ये चार चीजें

Mon, 28 Sep 2026 01:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hepa Filter H13 H14 Grade: अक्सर ऐसा होता है कि लोग जब नया एयर प्यूरीफायर खरीदते हैं तो कुछ जरूरी चीजों का ध्यान नहीं देते हैं, जिससे उन्हें बाद में काफी अफसोश होता है। इसलिए अगर आप भी नया प्यूरीफायर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको ये लेख जरूरी पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
एयर प्यूरीफायर खरीदने के टिप्स - फोटो : AI
Buying New Air Purifier Tips: सितंबर का महीना खत्म हो रहा है और अब कुछ ही दिनों में अक्तूबर माह आने वाला है। ऐसे में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव हो रहा है और हम सभी जानते हैं कि अक्तूबर के मिड से ही देश के कई बड़े शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बिगड़ने लगता है। प्रदूषण के इस दौर में अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए बहुत से लोग नया एयर प्यूरीफायर या एयर फिल्टर खरीदने की प्लानिंग करते हैं। 

मगर बाजार में उपलब्ध ढेरों विकल्पों में से सही प्यूरीफायर चुनना आसान नहीं होता। इसलिए नया प्यूरीफायर खरीदने से पहले आपको चार मुख्य बातों की जांच जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
HEPA फिल्टर जांचें - फोटो : Adobe Stock
HEPA फिल्टर जांचें
  • एयर प्यूरीफायर खरीदते समय हमेशा उसमें लगे फिल्टर की क्वालिटी देखें। 
  • हमेशा True HEPA (H13 या H14 ग्रेड) फिल्टर वाला मॉडल ही चुनें। 
  • यह फिल्टर हवा में मौजूद धूल, धुएं, पराग और 0.3 माइक्रोन तक के 99.97% हानिकारक सूक्ष्म कणों को बेहद प्रभावी ढंग से साफ कर देता है, जिससे सांस संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सीएडीआर रेटिंग पर दें विशेष ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सीएडीआर रेटिंग पर दें विशेष ध्यान
  • सीएडीआर यानी 'क्लीन एयर डिलीवरी रेट' यह बताता है कि प्यूरीफायर कितनी तेजी से और प्रति घंटे कितने क्यूबिक मीटर हवा को साफ कर सकता है।
  • हाई सीएडीआर रेटिंग वाला प्यूरीफायर कमरे की हवा को ज्यादा तेजी से और बार-बार फिल्टर करता है।
  • इसलिए हमेशा अपने कमरे के हिसाब से बेहतर सीएडीआर रेटिंग वाला मॉडल ही चुनें।

4 of 5
कमरे के आकार के अनुसार करें चुनाव - फोटो : AI
कमरे के आकार के अनुसार करें चुनाव
  • प्यूरीफायर की हवा साफ करने की क्षमता आपके कमरे के क्षेत्रफल (स्क्वायर फीट) के अनुकूल होनी चाहिए।
  • छोटे कमरे का प्यूरीफायर बड़े हॉल में लगाने पर वह ठीक से काम नहीं करेगा।
  • इसलिए खरीदारी से पहले कमरे का एरिया माप लें और कंपनी द्वारा बताई गई 'कवरेज एरिया' क्षमता की जांच करने के बाद ही फैसला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमरे के अनुसार सिलेक्ट करें CADR - फोटो : AI
शांत नींद के लिए नॉइज लेवल की जांच करें
  • बेडरूम या स्टडी रूम के लिए प्यूरीफायर लेते समय उसके चलने की आवाज यानी नॉइज लेवल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
  • रात में सुकून की नींद के लिए ऐसा मॉडल चुनें जो साइलेंट या स्लीप मोड में 50 डेसिबल (dB) से कम शोर करे।
  • कम शोर वाले प्यूरीफायर से हवा भी साफ रहेगी और आपकी नींद में खलल भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें