Land Mutation Rules India: नया घर या जमीन खरीदना किसी भी व्यक्ति के जीवन का बड़ा सपना होता है। अधिकांश लोग जमीन की रजिस्ट्री यानी बैनामा कराने के बाद यह मान लेते हैं कि वे जमीन के पूरे मालिक बन गए हैं। लेकिन वास्तव में सिर्फ रजिस्ट्री कराने से जमीन का मालिकाना हक पूरी तरह आपका नहीं होता।
इसके लिए सरकारी रिकॉर्ड में नामांतरण यानी दाखिल-खारिज कराना जरूरी होता है। अगर कोई समय रहते दाखिल-खारिज नहीं कराता हैं, तो सरकारी कागजातों में पुराना मालिक ही दर्ज रहता है। इससे धोखाधड़ी, कानूनी अड़चनों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।