फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके भी खाते से कट गया ऑटो-डेबिट सब्सक्रिप्शन का पैसा? ऐसे समझें डिजिटल ठगी का यह जाल

Sun, 01 Nov 2026 07:09 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Auto Debit Subscription Fraud India: आज के समय में ऑटो-डेबिट के नाम पर बहुत से लोगों के खातों से बिना उनकी जानकारी के पैसे कट जा रहे हैं।
  • दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों की खुद की गलती होती है, जो उत्सुकता में आकर जल्दबाजी में किसी फर्जी वेबसाइट या ऐप को बिना अच्छे से पढ़े उसका सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं।
  • इसी दौरान ऐप वाले धीरे से उनसे ऑटो-डेबिट की परमिशन भी मांग लेते हैं, जिसकी वजह से उनके खाते से हर महीने पैसे कटते रहते हैं। आइए इस लेख में इससे बचने के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑटो डेबिट फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : AI
आज के डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग के दौर में जहां एक तरफ पैसों का लेन-देन बहुत आसान हो गया है, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। आजकल बैंक खातों से बिना जानकारी के ऑटो-डेबिट या सब्सक्रिप्शन के नाम पर पैसे कटने के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

कई बार लोगों को यह पता भी नहीं चलता कि उनके खाते से किसी अनजान एप या सर्विस के लिए हर महीने पैसे कट रहे हैं। यह डिजिटल ठगी का एक ऐसा खतरनाक जाल है जिसमें थोड़ी सी लापरवाही से आपकी गाढ़ी कमाई पलभर में गायब हो सकती है। अगर आपके खाते से भी अचानक इस तरह के पैसे कटे हैं, तो घबराने के बजाय इस पूरे खेल को समझना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में अच्छे से जानते हैं कि यह डिजिटल ठगी कैसे काम करती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
ऑटो-डेबिट फ्रॉड क्या है?
  • यह एक ऐसा ऑनलाइन धोखा है जिसमें ठग फर्जी एप्स के जरिए आपके बैंक खाते पर ऑटो-डेबिट या ई-मैंडेट सेट करवा लेते हैं।
  • ऑटो-डेबिट सेट करवाने के लिए कई बार एक महीने तक फ्री में सब्सक्रिप्शन का झांसा दिया जाता है।
  • कई लोग इस फ्री के ऑफर के लोभ में बिना पढ़े ऑटो-डेबिट की परमिशन दे देते हैं। इसके बाद हर महीने बिना आपकी मर्जी के बैंक खाते से एक तय रकम कटती रहती है।
  • हालांकि आपको बता दें कि RBI के नियमों के मुताबिक ये रकम कटने से 24 घंटे पहले आपको मैसेज आता है, जिससे कई लोग सतर्क हो जाते हैं, मगर कुछ लोग इसे भी नजरअंदाज करते हैं जिससे उनका पैसा हर महीने कटता रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
पैसा कटने का कारण क्या है?
  • अक्सर लोग अनजाने में किसी लुभावने एप को डाउनलोड करते समय या ऑनलाइन गेम खेलते वक्त बिना पढ़े 'अस्वीकृत' शर्तों पर क्लिक कर देते हैं।
  • इससे ठगों को आपके खाते से सीधे पैसे निकालने की डिजिटल अनुमति मिल जाती है।
  • कई बार तो लोग कुछ अच्छे एप्स के भी फ्री ट्रायल का लाभ लेने के लिए डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑटो डेबिट की अनुमति दे देते हैं, जिससे हर महीने उनका पैसा कटता है।

4 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
इस धोखाधड़ी से कैसे बचें?
  • अपने बैंक खाते और यूपीआई एप की सेटिंग में जाकर एक्टिव ऑटो-डेबिट मैंडेट की सूची समय-समय पर जरूर चेक करते रहें।
  • अगर कोई अनजान या संदिग्ध सब्सक्रिप्शन दिखाई दे, तो उसे तुरंत कैंसिल या ब्लॉक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
खाते से पैसे कटने पर क्या करें?
  • अगर आपके खाते से बिना अनुमति कोई पैसा कट जाए, तो तुरंत अपने बैंक को इसकी सूचना दें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
  • समय पर कदम उठाने से आप अपनी बाकी की रकम सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें