Ladli Behna 1500 Rupees Update: महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना चलाती है। यह लोकप्रिय योजना राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक बड़ा जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से 1500 रुपये की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 41 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
पिछली किस्त मिलने के बाद अब सभी लाड़ली बहनों को इसकी अगली यानी 42वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले भुगतानों को देखते हुए नवंबर महीने में इसके आने की पूरी उम्मीद है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेती हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि किन छोटी-छोटी गलतियों या तकनीकी कमियों के कारण आपका पैसा अटक सकता है।