Atal Pension Yojana Details In Hindi: सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का किया जाता है। गरीब वर्ग से लेकर जरूरतमंद लोगों तक इन सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। किसी योजना के तहत घर बनाने के लिए मदद दी जाती है, तो किसी योजना में मुफ्त इलाज और कई योजनाओं में तो सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक मदद भेजी जाती है।
इन सबके बीच एक योजना है जिसमें पेंशन देने का प्रावधान है और इस योजना का नाम है अटल पेंशन योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और ये एक निवेश योजना है यानी पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन लोग नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस अटल पेंशन योजना के बारे में जान सकते हैं...