फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: इस धनतेरस सोना खरीदने वाले सावधान! आपकी नाक के नीचे से ऐसे हो सकता खेल, जानें कैसे बचें

Sat, 18 Oct 2025 07:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2025 Fraud Alert: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। पर जरा इस दिवाली थोड़ा बचकर, वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Dhanteras Gold Buying Tips In Hindi: हर त्योहार का अपना एक खास महत्व होता है। उसे कैसे मनाना है, उस त्योहार में क्या किया जाएगा आदि। ऐसी ही कई बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे, दिवाली में होता है। दरअसल, दिवाली एक ऐसा पर्व है जिसके आगे और पीछे कई पर्व पड़ते हैं जो एक-दूसरे से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं। जैसे, दिवाली से पहले धनतेरस आता है। दरअसल, कुछ मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस वो दिन है जिस दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थीं। उन्हें धन और समृद्धि की देवी माना जाता है।

यही नहीं, धनतेरस के दिन सोना-चांदी या इससे बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस धनतेरस सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस के मौके पर सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप ठगी से बच सकें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

नंबर 1
  • आप सोना खरीद रहे हैं तो आपको पक्का बिल लेना चाहिए। अगर आपको दुकानदार कच्चा बिल दें तो न लें। आप भविष्य में अगर सोने को सेल करते हैं, तो आपको ये बिल चाहिए होता है। इसलिए पक्का बिल लें ताकि आपको दिक्कत न हो। अगर कोई दुकानदार पक्का बिल न दे, तो वहां से सोना खरीदने से बचें। हो सकता है वो आपको नकली सोना दे रहा हो, इसलिए पक्का बिल न दे रहा हो।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock
नंबर 2
  • सोना असली है या नकली है, सोने की शुद्धता क्या है आदि। इससे आपको पता चलता है कि आपको ये सोना खरीदना चाहिए या नहीं। अगर सोने पर हॉलमार्क का निशान नहीं है, तो ऐसे सोने को कभी न खरीदें। वरना आप आगे दिक्कत में पड़ सकते हैं, क्योंकि ये सोना नकली हो सकता है।

4 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock
नंबर 3
  • जब भी सोना खरीदें तो ये सुनिश्चित करें कि आपके सोने में कितना टांका लगा है। इसे ऐसे समझिए कि सुनार जब सोने की ज्वेलरी बनती है, तो इसमें अलग से चांदी, तांबे, रांगा या अन्य धातुओं का टांका लगाते हैं। ऐसे में ये जरूर पता करें कि ये टांका कितने ग्राम का लगा है ताकि आपको इसकी जानकारी रहे। वरना आपको पता ही नहीं रहेगा और पता चल रहा है कि ये टांका अधिक है सोना कम।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? - फोटो : AdobeStock
नंबर 4
  • कई लोग सोने को ऑलाइन किसी एप से खरीदते हैं या किसी भी सुनार आदि से खरीदने का प्लान करते हैं आदि। ऐसी गलती आप न खरीदें। हमेशा विश्वसनीय जगह से ही सोना खरीदना चाहिए, क्योंकि खासतौर पर धनतेरस पर आपके साथ धोखा हो सकता है। इसलिए विश्वसनीय जगह से सोना खरीदना बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें