फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 10 Nov 2023 12:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gold Buying Tips - फोटो : Istock
Dhanteras 2023 Gold Buying Tips: त्योहारी सीजन चल रहा है। दिवाली और धनतेरस आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। धनतेरस के मौके पर बाजार में रौनक काफी बढ़ जाती है। इस दौरान लोग बड़े पैमाने पर सोने और चांदी से बनी ज्वैलरी और बाकी दूसरी चीजों की खरीदारी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना गया है। अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। बीते सालों में ऐसा कई बार देखा गया है कि फेस्टिव सीजन में कई ज्वैलर ने लोगों के साथ ठगी की है। ऐसे में एक आम ग्राहक होने के नाते सोना खरीदते समय आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Gold Buying Tips - फोटो : अमर उजाला

सर्टिफाइड गोल्ड की करें खरीदारी

अगर आप धनतेरस के दिन सोना खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको BIS मानकों से प्रमाणित सोने को खरीदना चाहिए। BIS मानक इस बात की पुष्टि करते हैं कि आपके द्वारा खरीदा गया सोना शुद्ध और क्वालिटी वाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
Gold Buying Tips - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आपको सोना खरीदते समय हॉलमार्क का निशान भी जरूर देखना चाहिए। हॉलमार्क का निशान भी सोने की प्रामाणिकता और शुद्धता के बारे में बताता है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी कराएगा आपके गोवा का प्लान पूरा, लेकर आया शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

4 of 5
Gold Buying Tips - फोटो : Istock

भरोसेमंद ज्वैलर से खरीदें ज्वैलरी

धनतेरस के दिन अगर आप सोने के आभूषण को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपने भरोसेमंद ज्वैलर से ही आभूषणों की खरीदारी करें। ऐसा करने पर आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gold Buying Tips - फोटो : Istock

डिस्काउंट

धनतेरस और दिवाली के मौके पर कई ज्वैलरी शॉप पर सोने के आभूषणों को खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप अपने इलाके में जहां अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। वहां से ज्वैलरी को खरीदकर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें