दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़कर निकल जाना अब पहले जितना आसान नहीं रह सकता। राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही दिल्ली पुलिस के थानों और दूसरी यूनिट्स में तैनात पुलिसकर्मी भी अपने मोबाइल फोन के जरिए ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, बल्कि अलग-अलग इलाकों में तैनात स्थानीय पुलिसकर्मी भी सड़क पर दिखने वाले ट्रैफिक उल्लंघनों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे राजधानी में नियमों का पालन कराने के लिए उपलब्ध पुलिस बल का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। तो आइए जानते हैं।