दिल्ली का ट्रैफिक अब संभालेगा एआई
- फोटो : Adobe Stock
नियम तोड़े तो कैमरे पकड़ेंगे
आईटीएमएस में एआई और आधुनिक कैमरों की मदद से सड़क पर होने वाले कई तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान की जाएगी। रेड लाइट जंप करना, स्टॉप लाइन पार करना, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना, गलत दिशा या लेन में वाहन चलाना जैसी गलतियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, गलत जगह पार्किंग करने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने जैसे मामलों को भी पकड़ा जा सकेगा।