Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility: केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम महिला समृद्धि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपये देगी। दरअसल, बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद वे महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।
वहीं, अब इस योजना को केबिनेट से मंजूरी मिल गई है और अगर आप पत्र महिला हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं। पर यहां ये जरूर जान लें कि आवेदनकर्ता के पास कौन से दस्तावेज होने जरूरी हैं, क्योंकि अगर ये दस्तावेज नहीं होते हैं तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत आवेदन के समय पड़ेगी। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...