फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Scheme: इस दिन से दिल्ली की महिलाओं को मिलने लगेंगे हर महीने 2500 रुपये, जानें किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

Thu, 20 Feb 2025 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। ऐसे में महिलाओं को उम्मीद जगी है कि उन्हें 2500 रुपये जल्द ही मिल जाएंगे, तो चलिए जानते हैं ये कब से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात। - फोटो : Amar Ujala
Delhi Women Scheme: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के तौर पर मिल चुका है। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं और इसके बाद बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर मुहर लगी। ऐसे में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

वहीं, अब जब दिल्ली को अपना मुख्यमंत्री मिल चुका है तो चर्चा इस बात की भी तेज हो गई है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद अब दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? तो चलिए जानते हैं इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात। - फोटो : Adobe Stock
क्या है 2500 रुपये वाली स्कीम?
  • दरअसल, दिल्ली में चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान हर पार्टी तमाम वादे कर रही थी जिसमें से बीजेपी द्वारा एक ये वादा किया गया था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की राशि हर महीने दी जाएगी। ऐसे में लाजमी है कि अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है तो महिलाओं को दिए गए वादे को पूरा करने का समय है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात। - फोटो : Adobe Stock
कब से आएंगे महिलाओं के खाते में पैसे?
  • दरअसल, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। अपने सभी वादों को हम पूरा करेंगे और इसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है।' यही नहीं, उन्होंने वो तारीख भी बताई जब से दिल्ली की महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये की राशि आने लगेगी।

4 of 5
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात। - फोटो : Adobe Stock
  • रेखा गुप्ता ने जो तारीख बताई वो 8 मार्च 2025 की है यानी महिला दिवस का दिन। उन्होंने बताया कि दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च को 2500 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। इस पैसे को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात। - फोटो : Adobe Stock
किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे?
  • 2500 रुपये वाली स्कीम को लेकर अभी बाकी जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन इसके लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे, लेकिन जो महिलाएं सरकारी नौकरी करती हैं, जो महिलाएं टैक्स भरती हैं, जो महिलाएं पहले से किसी पेंशन का लाभ ले रही हैं आदि वे इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें