फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free LPG Gas Cylinder दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेखा गुप्ता देंगी इन लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर

Wed, 21 Jan 2026 03:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार गरीब परिवारों को होली के मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
1 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Adobe Stock
दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। होली के मौके पर दिल्ली सरकार राज्य के गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है। इसके अंतर्गत होली और दिवाली के मौके पर लाभार्थी परिवारों को एक एक मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाने की योजना को लेकर कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। सरकार ने इस योजना के लिए करीब 300 करोड़ रुपये बजट को तय किया है। इसको लेकर सरकार में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी वादा किया था। दिल्ली में बीजेपी सरकार को एक साल होने जा रहे हैं। ऐसे में इस योजना को लागू किए जाने का एलान किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत पहला मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर होली के मौके पर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों को सरकार देगी मुफ्त गैस सिलेंडर?

दिल्ली सरकार इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ही इसका लाभ देगी। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के पास राशन कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा वे पब्लिक डिसटीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत गरीब श्रेणी में आते हों। 

Gold Price: 1.5 लाख पार हुआ सोना, क्या गोल्ड खरीदना इस समय सही रहेगा?
विज्ञापन

3 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Adobe Stock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय दिल्ली में करीब 17.18 लाख राशन कार्ड धारक हैं। योजना के शुरुआती दौर में इन्हीं लोगों को इस स्कीम के साथ जोड़ा जाएगा। अगर आपका नाम राशन कार्ड सिस्टम में सही से है तो आपको इस स्कीम का लाभ लेने के लिए ज्यादा दौड़भाग नहीं करनी होगी। 

Investment Tips: 5 हजार रुपये का निवेश करिए, इतने वर्षों में इकट्ठा हो सकते हैं 1.41 करोड़ रुपये

4 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Adobe Stock
इस योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थियों को गैस सिलेंडर सीधे नहीं देगी बल्कि इसे खरीदने के लिए उन्हें पैसे दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली और दिवाली के मौके पर एक सिलेंडर की कीमत के बराबर पैसे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे। 

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार 1 लाख रुपये देने की बना रही योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Adobe Stock
स्कीम का लाभ मिलने के बाद लाभार्थी परिवार नजदीकी गैस एजेंसी से सिलेंडर को खरीद सकेंगे। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। 

Smartphone Tips: आपका स्मार्टफोन हो रहा स्लो चार्ज, फोन की सेटिंग में करें ये बदलाव समस्या हो सकती है हल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें