Fake App Alert: इस दौर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है। मतलब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग तक इसका इस्तेमाल करते हैं। कोई कॉल करने के लिए तो कई अन्य कामों के लिए इसका इस्तेमाल करता है। मोबाइल के आ जाने से काफी काम बेहद आसान हो गए हैं और अब लोग घर बैठे ही अपने ये काम कर लेते हैं। बस इसके लिए मोबाइल फोन में इंटरनेट और एप चाहिए होती हैं। लेकिन इस बीच हम ये भूल जाते हैं कि हमें किस तरह की एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए, क्योंकि जालसाज कई फर्जी एप के जरिए लोगों का डाटा चुराकर उन्हें ठगने का काम करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन सी एप हैं, जिन्हें आपको अपने मोबाइल फोन में नहीं रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...