फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Flat 2023: दिल्ली में DDA फ्लैट का रजिस्ट्रेशन आज से हुआ शुरू, आवेदन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Fri, 30 Jun 2023 03:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
DDA Flat 2023 - फोटो : Istock
DDA Flats 2023: दिल्ली में डीडीए फ्लैट के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने सपनों के घरों की उम्मीद करते हैं। इस स्थिति में आप आज से DDA फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा इस बार 5500 फ्लैटों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। गौरतलब बात है कि ये आवेदन चौथे चरण के अंतर्गत मंगाए जा रहे हैं। DDA के ये फ्लैट्स जसोला, द्वारका, लोक नायक पुरम, रोहिणी, सिरसपुर और नरेला में है। 5500 फ्लैट्स में से 900 फ्लैट्स को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आरक्षित किया गया है। अगर आप भी दिल्ली विकास प्राधिकरण से मिलने वाले फ्लैट्स का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
DDA Flat 2023 - फोटो : istock
डीडीए के ये फ्लैट्स पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। इस बार किसी प्रकार का लकी ड्रॉ नहीं निकाला जाएगा। अगर आप स्कीम के अंतर्गत जल्दी आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको फ्लैट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
DDA Flat 2023 - फोटो : istock
गौरतलब बात है कि ये सभी फ्रीहोल्ड प्रोपर्टीज हैं। इन फ्लैट खरीदारों को नमूना फ्लैट देखने और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल रही है। पसंदीदा फ्लैट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको जल्द से जल्द 15 मिनट के अंदर बुकिंग फीस जमा करनी है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए वियतनाम और कंबोडिया की सैर, जानिए कितना रुपये है किराया

4 of 5
DDA Flat 2023 - फोटो : istock
दिल्ली विकास प्राधिकरण के मुताबिक ये फ्लैट्स अनसॉल्ड इन्वेंट्री का हिस्सा हैं। फ्लैट्स की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जीएसटी समेत 1180 रुपये है। यह फीस नॉन रिफंडेबल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DDA Flat 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अगर आपको घर पसंद आता है। ऐसे में आपको डीडीए को बुकिंग अमाउंट देना होगा। आपको बिना ब्याज के फ्लैट की कीमत को अदा करने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा। वहीं ब्याज के साथ अतिरिक्त 30 दिन का समय मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें