फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Ticket App: इस एप को कर लें डाउनलोड, मेट्रो टिकट-कार्ड के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

Thu, 13 Nov 2025 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Ticket Kaise App Se Book Karien: अगर आप मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो आप एप से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : AdobeStock
Delhi Metro Ticket Booking Process: दिल्ली मेट्रो रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है। गुड़गांव से लेकर नोएडा और दिल्ली के इलाकों में हर रोज काफी ट्रेनें चलती हैं। सुबह 6 बजे से मेट्रो चलना शुरू होती है और रात 11 बजे आखिरी मेट्रो चलती है। दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेज आदि जगहां पर जाने के लिए लोग मेट्रो से सफर करते हैं।

अगर आप भी मेट्रो से सफर करना चाहते हैं, तो जान लें कि आपको मेट्रो स्टेशन में बने टिकट काउंटर से टिकट नहीं लेना पड़ेगा। आप डीएमआरसी की एप से ही डिजिटली मेट्रो कार्ड बनवा सकते हैं और यहां से मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली मेट्रो के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बुक कर सकते हैं मेट्रो टिकट:-

स्टेप 1
  • अगर आपको ऑनलाइन मेट्रो टिकट बुक करना है, तो सबसे पहले मेट्रो की सारथी एप को डाउनलोड करें
  • फिर इस एप पर आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरना है
  • इसके बाद आपका लॉगिन हो जाएगा जिसके बाद आपको इंटरफेस दिखेगा
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली मेट्रो के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर 'Book QR Tikcet' पर क्लिक करना है और पिर आपको यहां पर स्टेशन चुनने हैं
  • इसके बाद आपको पैसेंजर की संख्या चुननी है और आपको नीचे पेमेंट दिखाएगा
  • आप ऑनलाइन पेमेंट यूपीआई आदि से कर सकते हैं जिसके बाद आपको क्यूआर कोड मिलेगा जिसे आप मेट्रो के एंट्री गेट पर लगाकर यात्रा करनी है

4 of 5
दिल्ली मेट्रो के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
डिजिटली मेट्रो पास ऐसे बनवा सकते हैं:-
  • आपको अगर डिजिटली मेट्रो कार्ड बनवाना है तो आपको एप पर दिए हुए 'Virtual Smart Card' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अमाउंट डालने के लिए आएगा
  • आप अपने हिसाब से अमाउंट कार्ड में ऑनलाइन रिचार्ज कर डाल सकते हैं और फिर इस डिजिटली मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इस कार्ड से यात्रा करने पर आपको नॉर्मल कार्ड की तरह ही डिस्काउंट भी मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली मेट्रो के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : AdobeStock
यात्री इन बातों का रखें ध्यान:-
  • अगर आप पुरुष यात्री हैं तो महिला कोच में यात्रा न करें। वरना आप पर जुर्माना लग सकता है। गाड़ी की गति में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है जिसमें सिर्फ महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं
  • वहीं, मेट्रो कोच के जुड़ाव वाली जगह पर या मेट्रो ट्रेन में कहीं भी फर्श पर नहीं बैठ सकते। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें