Daughter Future Plan: बिटिया के जन्म के समय से ही उसकी शादी और भविष्य की चिंता हमें परेशान करने लगती है। ऐसे में बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। कई लोग बैंकों में अपने बचत के पैसों की एफडी कराते हैं, तो कई बार लोग उसे अपने बचत खाते में जमा करते हैं। गौरतलब बात है कि निवेश के इन विकल्पों से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है।
इसी कड़ी में आज हम कुछ ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं। आज हम जिन स्कीम्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वहां निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। देश में कई लोग अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इन स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -