फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान से करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त

Tue, 11 Apr 2023 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana e-KYC: सरकार द्वारा हर साल कई तरह की योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इनमें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सरकार की तरफ से सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को सरकार साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में देती है। 13 किस्त जारी होने के बाद अब 14वीं किस्त भी जल्द आ सकती है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि किसान एक काम करवा लें क्योंकि अगर वो ये काम नहीं करवाते हैं तो वो किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं ये कौन सा काम है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
ये है वो काम
  • दरअसल, जिस काम की हम बात कर रहे हैं वो कोई और काम नहीं बल्कि ई-केवाईसी है। अगर आप इस योजना में नए जुड़े हैं या आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इस काम को तुरंत करवा लें। नियमों के तहत पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को लेने के लिए सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
नहीं करवाई, तो ऐसे करवाएं ई-केवाईसी:-

पहला तरीका
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। यहां आपको बायोमेट्रिक केवाईसी का विकल्प मिलता है। इसे करवा लें ताकि आप किस्त से वंचित न रह सके।

4 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
दूसरा तरीका

स्टेप 1
  • आप चाहें तो घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां आपको 'ई-केवाईसी' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक करें
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके 'ओटीपी सबमिट' पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें