Standing On Rooftop Lightning: मानसून के मौसम में तेज बारिश और आवाज के साथ आकाशीय बिजली चमकना एक आम प्रक्रिया है। अक्सर लोग बारिश का आनंद लेने या नजारा देखने के लिए घर की छत या बालकनी पर जाकर खड़े हो जाते हैं। हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे बारीश के दौरान छत पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं तभी वहां अचानक आकाशीय बिजली गिर जाती है। इस वीडियो की अच्छी बात है कि इस आकाशीय बिजली से किसी बच्चे पर कोई नुकसान नहीं होता है।
मगर क्या आप जानते हैं कि बिजली कड़कने के दौरान छत या किसी भी खुली और ऊंची जगह पर खड़ा होना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। एक बात समझना जरूरी है कि आकाशीय बिजली हमेशा जमीन पर पहुंचने के लिए सबसे छोटे और सीधे रास्ते की तलाश करती है, ऐसे में खुली छत पर मौजूद इंसान बिजली के लिए एक आसान टारगेट बन जाता है।