फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड का हो गए हैं शिकार, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिलेंगे पूरे पैसे वापस

Mon, 16 May 2022 10:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : istock
Cyber Fraud: आज के इस डिजिटल दौर में साइबर धोखाधड़ी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। कोरोना महामारी के बाद से हम में से कई लोग अपने जरूरी कार्यों को करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर एजुकेशन, जॉब, एंटरटेनमेंट या दूसरी चीजों के लिए हम में से अधिकतर लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ साइबर जालसाजों का गिरोह भी इस दौरान काफी एक्टिव हुआ है। वे बड़े पैमाने पर फिशिंग लिंक्स और वॉयस कॉल के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं। बीते सालों में साइबर अपराध की संख्याओं में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, तो आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप उसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप शिकायत दर्ज करके अपने पैसे भी वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : अमर उजाला
अगर आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं और आपके अकाउंट से पैसे निकाले जा चुके हैं। इस स्थिति में आपको बिना देर किए तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करना चाहिए। इन नंबर पर कॉल करके आप आसानी से अपने साथ हुए साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : istock
शिकायत दर्ज करने के बाद आपके पैसे के दोबारा मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस नंबर की शुरुआत ग्रह मंत्रालय ने Dost के साथ मिलकर की है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज करने के बाद एक खास तरह का टिकट फाइनेंशियल इंटरमीडियरीज कंसर्न के साथ जनरेट होता है। 

4 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : istock
ऐसे में जिस अकाउंट से साइबर धोखाधड़ी के जरिए पैसे निकाले गए हैं और जिस अकाउंट में पैसे पहुंचे हैं। उस पर खास नजर रखी जाती है। वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद जिस अकाउंट में आपके पैसे क्रेडिट होते हैं। अगर उसमें से पैसे निकाले नहीं गए हैं। इस स्थिति में उस अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : amar ujala
फ्रीज होने के बाद उस अकाउंट से कोई भी पैसे नहीं निकाल पाएगा। ऑनलाइन फ्रॉड होने की स्थिति में देर नहीं करनी चाहिए। अगर आप जरा सी देर करते हैं, तो इस स्थिति में आपके पैसे के दोबारा मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द बिना देर किए तुरंत साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें