Cyber Security Tips: आज के इस डिजिटल दौर में हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इंटरनेट और मोबाइल फोन आने से सूचना संसार काफी बड़ा हुआ है। इसकी मदद से कई स्टार्टअप्स, बिजनेस को ग्रो होने का शानदार मौका मिल रहा है। तकनीक ने जिस तेजी से हमारे कार्यों को काफी आसान बनाया है। उसी के समानांतर इसके कई दुष्परिणाम भी सामने निकलकर आए हैं। साइबर अपराध इनमें से एक है। बीते कुछ सालों में साइबर अपराध की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। साइबर ठग रोज-रोज नए हथकंडों को अपनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग इनके चंगुल में फंसकर अपनी बचत के पैसों को गंवा दे रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने जालसाजी का एक नया तरीका निकाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Cyber Security Tips
- फोटो : istock
साइबर ठगी के ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें स्कैमर व्यक्ति को फोन करता है। फोन पर वह बताता है कि गलती से उसने संबंधित व्यक्ति के खाते में इतने रुपये भेज दिए हैं। हालांकि, हकीकत में ऐसा कुछ होता नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
Cyber Security Tips
- फोटो : istock
इसके बाद स्कैमर उस व्यक्ति के व्हाट्सएप पर भेजी हुई उस राशि की एक नकली तस्वीर भेजता है। ये तस्वीर फोटोशॉप या किसी दूसरे एडिटिंग सॉफ्टवेयर से बनाई गई होती है।
इन तस्वीरों को देखकर हूबहू ऐसा लगता है कि उसने वाकई में फोन पे या पेटीएम के माध्यम से खाते में गलती से पैसे भेज दिए हैं। ऐसे में व्यक्ति उसके चंगुल में फंस जाता है और इसकी ठीक ढंग से जांच करने की बजाए वह राशि को अपने बैंक अकाउंट से स्कैमर के पास भेज देता है।
अगर आपके पास भी किसी साइबर ठग का फोन आता है और कुछ इस तरह की बात करता है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इस तरह के फ्रॉड से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं।