आज के समय में लगभग सभी काम मोबाइल फोन के जरिए बेहद आसानी से हो जाते हैं। मोबाइल में सिम कार्ड और इंटरनेट हो, तो आप लगभग हर एक काम घर बैठे ही कर सकते हैं। मतलब खाना ऑर्डर करना हो, खुद के लिए खरीदारी करनी हो, कहीं यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं आदि। इसके अलावा आप बैंकिंग भी अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। दरअसल, आज के दौर में आप अपने मोबाइल से ही किसी को पैसे भेजने के अलावा बैंकिंग से जुड़े अन्य काम भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ओटीपी की जरूरत होती है जो आपके मोबाइल नंबर पर आता है। लेकिन क्या आप सिम कार्ड स्वैप फ्रॉड के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, लेकिन इसके मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपकी वो कौन सी गलतियां हैं जो आपको सिम कार्ड स्वैपिंग फ्रॉड का शिकार बना सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...