फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: अगर हो गए हैं साइबर फ्रॉड के शिकार, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल मिल सकते हैं पैसे वापस

Wed, 24 May 2023 11:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cyber Fraud helpline Number - फोटो : Istock
Cyber Fraud helpline Number: आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज के समय हम लेन देन भी स्मार्टफोन की मदद से कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते कुछ सालों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। हर साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। साइबर ठग हर साल लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए नए हथकंडों को अपना रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में आपको तुरंत कॉल करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
cyber Fraud helpline Number - फोटो : istock
अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी किसी व्यक्ति के घर में चोरी या किसी प्रकार का नुकसान होता है। ऐसे में वह पुलिस स्टेशन पर जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
cyber Fraud helpline Number - फोटो : istock
वहीं अगर व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाए। ऐसे में वो परेशान हो जाता है। उसे कोई रास्ता नहीं सूझता कि क्या किया जाए।

Govt Scheme: अगर आपकी फसलों को भी पशु कर रहे हैं खराब, तो बचाने के लिए सरकार दे रही पूरे 48 हजार रुपये

4 of 5
cyber Fraud helpline Number - फोटो : istock
अगर आपके साथ या आपके किसी परिचित के साथ साइबर फ्रॉड होता है। ऐसे में आपको तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करना चाहिए। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cyber Fraud helpline Number - फोटो : istock
इस बात का ध्यान रखें कि आपको साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 1 घंटे के भीतर ही इस नंबर पर कॉल करना होगा। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द संबंधित अकाउंट को फ्रीज कर सकेगी, जिसमें पैसा गया है। ऐसा करने पर आपके पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें