आज के समय लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में जीवन जितना आसान हुआ है उतनी ही तेजी से साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी तेज हुई हैं। बीते वर्षों से लगातार साइबर अपराध के लाखों मामले सामने निकलकर आते रहे हैं।
यही नहीं ये हैकर्स और साइबर अपराधी रोज नए तरीकों का उपयोग साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। वहीं इन दिनों साइबर ठग एक नए तरीके का उपयोग साइबर अपराध करने के लिए कर रहे हैं। इसमें वे लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए मोबाइल फोन के एक साधारण फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं।