Cyber Alert For Diwali: दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्तबूर को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अपनी तैयारियां तो कर चुके हैं, लेकिन बची हुई तैयारियों को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में जहां एक तरफ त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जालसाज आपकी मेहनत की कमाई को लूटने के लिए भी तैयार हैं। जी हां, त्योहार के मौकों पर जालसाज जाल फैलाने में लगे हैं। जालसाज लॉटरी, ऑफर्स, कैशबैक प्वाइंट, मुफ्त मोबाइल रिचार्ज, बोनस प्वाइंट मुफ्त उपहार और लोन आदि के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इस दिवाली आपको अलर्ट रहने की जरूरत है, और आपको कुछ बातों का ख्याल रखते हुए अपनी मेहनत की कमाई की रक्षा करनी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...