फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cumin Seed: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीदकर ला रहे नकली जीरा, ऐसे करें पहचान

Sun, 27 Aug 2023 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cumin Seed Adulteration Test - फोटो : Istock
Cumin Seed Adulteration Test: खानपान से जुड़ी कई चीजों को हम बाजार से खरीदकर लाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में बिकने वाली कई चीजों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। बाजार में बिकने वाली इन मिलावटी चीजों को अगर खरीद कर खाते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई तरह के खाद्य पकवानों को बनाने में हम लोग जीरे का इस्तेमाल करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों मिलावटी जीरे काफी तेजी से बाजार में बिक रहे हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। बाजार में कई दुकानदार तेजी से मिलावटी जीरे को बेच रहे हैं। अगर आप इन मिलावटी जीरे का सेवन करते हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Cumin Seed Adulteration Test - फोटो : Istock
आप हाथों में मसलकर जीरे की पहचान आसानी से कर सकते हैं। अगर हाथों में मसलने के बाद जीरे में कोई बदलाव नहीं आता है। ऐसे में जीरा असली है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cumin Seed Adulteration Test - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नकली जीरा हाथों में मसलने के बाद मिट्टी की तरह बिखर जाता है। आप पानी की मदद लेकर भी असली और नकली जीरे के बारे में पता कर सकते हैं।

4 of 5
Cumin Seed Adulteration Test - फोटो : Istock
पानी की मदद से जीरे की वास्तविकता के बारे में पता करने के लिए आपको एक कटोरी पानी लेना है। इसके बाद उस पानी में जीरे को डालकर छोड़ दें। इस दौरान अगर जीरा रंग छोड़ता है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि जीरा नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cumin Seed Adulteration Test - फोटो : iStock
इसके अलावा खुशबू की मदद से भी जीरी की पहचान की जा सकती है। अगर जीरा असली है। ऐसे में उसके अंदर से खुशबू आती है। वहीं नकली जीरे में खुशबू नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें