फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Alert: इस सरल तरीके से घर बैठे जानें, कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं ले रखा किसी ने गलत तरीके से लोन

Tue, 20 Sep 2022 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : Amar Ujala
Pan Card Alert: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे? जिनकी जरूरत अलग-अलग कामों के लिए होती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, कोई फॉर्म भरना हो, सिम कार्ड लेना हो आदि कई अन्य कामों के लिए भी अलग-अलग तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। जैसे-आपका पैन कार्ड जो आपके कई कामों के लिए जरूरी है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर वित्तीय लेन देन करने तक के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज भी है और इसे संभालकर भी रखना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। यही नहीं, आजकल जालसाज लोगों के फर्जी पैन कार्ड के जरिए लोन भी ले लेते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
इस तरीके से जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर किसने लिया है लोन:-

नंबर 1
  • आपके पैन कार्ड पर किसी ने गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया है, ये जानने के लिए आपको सबसे पहले इस लिंक  https://www.cibil.com/ पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको स्क्रीन पर 'गेट योर सिबिल स्कोर' का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद कोई सब्सक्रिप्शन प्लान चुन लें।

4 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर अपनी जन्मतिथि, ईमेल आईडी और अपना मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी यहां भर दें। अब अपना लॉगिन का पासवर्ड बना लें और आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी चुन लें।
विज्ञापन

5 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद पैन नंबर भरें और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक कर दें। फिर मांगी हुई जानकारी यहां दर्ज करें और साथ में फीस भी भर दें।
विज्ञापन

6 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
स्टेप 5
  • फिर ओटीपी या पासवर्ड से लॉगिन करें। अब एक फॉर्म भर लें जिसे भरने के बाद आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां पर आपको जानकारी मिल जाती है कि आपके पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : i stock
यहां कर सकते हैं शिकायत
  • अगर आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन लिया है या कोई गलत एक्टिविटी चल रही है, तो ऐसी स्थिति में आप आईटी विभाग को इस लिंक https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें