Credit Card Tips: आजकल लोग जो भी कमाई करते हैं, वो लगभग बैंक में ही आती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आने से लेकर बिजनेसमैन के पैसे आने तक, लगभग सभी लोग बैंक में ही पैसे भेजते हैं। इसके बाद लोग यहां से डेबिट कार्ड के जरिए अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे निकालते हैं। जबकि क्रेडिट कार्ड में इसके उलट होता है। इसमें बैंक ग्राहक को उसकी पात्रता के हिसाब से एक क्रेडिट कार्ड देता है जिसमें लिमिट सेट कर देता है और फिर लोग उस पैसे को खर्च कर बैंक को चुकाते हैं। वहीं, अक्सर देखने में आता है कि लोग क्रेडिट कार्ड तो बनवा लेते हैं, लेकिन बिल को चुकाने में उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो लोग कर बैठते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...