फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Alert: क्रेडिट कार्ड धारक ध्यान दें, हो रही है बड़ी जालसाजी, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 17 Aug 2022 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Credit Card Fraud Alert - फोटो : iStock
Credit Card Fraud Alert: आज के इस बाजारवाद के दौर में हम सभी लोगों के पास क्रेडिट कार्ड है। आज कई बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट और मार्केट आउटलेट क्रेडिट कार्ड से सामानों की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। ऐसे में बीते कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का उपयोग काफी बढ़ा है। अब लोग बढ़चढ़ कर क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है और उसका उपयोग आप शॉपिंग या बिल पेमेंट के लिए करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय आपको कई सावधानियों को बरतने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Credit Card Fraud Alert - फोटो : iStock
आजकल कई क्रेडिट कार्ड में आपको कॉन्टेक्टलेस लेन-देन की सुविधा मिलती है। इसमें आप बिना पिन डाले क्रेडिट कार्ड से किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा से आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Credit Card Fraud Alert - फोटो : अमर उ
अगर कहीं गलती से आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए या उसे कोई चुरा ले। ऐसे में आपका एक बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली इस सुविधा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 

4 of 5
Credit Card Fraud Alert - फोटो : istock
आपको अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके क्रेडिट कार्ड का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Card Fraud Alert - फोटो : IStock
आज के इस डिजिटल दौर में पासवर्ड और डाटा चोरी की घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। अगर आपके साथ कभी फ्रॉड होता है। ऐसे में आपको बिना देर किए क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले संस्थान में इसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें