अमूमन देखा जाता है कि लोग अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा अपने बैंक खाते में जमा करते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। आजकल पहले की तरह बैंक में पैसे के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती है, और लोग एटीएम के जरिए अपना पैसा निकाल लेते हैं। इन सबके बीच लोगों में क्रेडिट कार्ड का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है। लोग इसे पसंद करते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से पसंद भी करते हैं। इसमें बैंक आपको कार्ड पर एक लिमिट सेट करके दे देता है, और फिर आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसे खर्च करते हैं और एक साथ या फिर ईएमआई में इस खर्च का भुगतान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका भुगतान आप अपने क्रेडिट कार्ड से नहीं कर सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड से कुछ जगहों या चीजों पर पेमेंट करने पर रोक लगा रखी हैं, और अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...