एक बार फिर कोरोना ने अपने नए वेरिएंट के साथ देश में पांव पसारना शुरू कर दिया है। इस कारण दोबारा से संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों ने 2135 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ऐसे में विशेषज्ञ लोगों की टेस्टिंग पर अधिक जोर दे रहे हैं, ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर संक्रमण पर काबू पाया जा सके। यदि आपमें कोई लक्षण देखने को मिलते हैं, तो जांच कराना महत्वपूर्ण है। हालांकि, ये प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल भरी है। कोरोना जांच के लिए हमें टेस्ट सेंटर जाना पड़ता है, जहां संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं अब आपको इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे भी रैपिड एंटीजन होम-टेस्टिंग किट की मदद से स्मार्टफोन ऐप्स के साथ कोविड-19 टेस्ट कर सकते हैं। दरअसल, बीते वर्ष 23 दिसंबर तक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने सात रैपिड एंटीजन टेस्ट यानी आरएटी को मंजूरी दी थी। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं -