अगर आप भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस साल सरकार ईपीएफओ की स्कीम 'कर्मचारी पेंशन योजना' के सब्सक्राइबर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, कुछ दिनों से न्यूनतम मासिक पेंशन को नौ गुना तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो हर महीने न्यूनतम पेंशन को 9 हजार रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा। यानी ईपीएस से जुड़े लोगों को हर महीने 1 हजार रुपये के बजाय 9 हजार रुपये मिलेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय द्वारा फरवरी में होने वाली बैठक में संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा इस बैठक में नई संहिता पर भी फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन को बढ़ाना है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विस्तार से...